Mumbai Indians Celebration Video: महिला प्रीमियर लीग (WPL) के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को नौ विकेट से हरा दिया। उसने मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में नौ ओवर में 110 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 109 रन ही बना सकी। दिल्ली ने नौ ओवर में एक विकेट पर 110 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।

WPL के खिताबी मुकबले में मुंबई इंडियंस की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर इतिहास रच दिया। मुंबई इंडियंस की इस जीत का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमे MI पलटन के खिलाड़ी जश्न मनाते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians Celebration) की जीत के ठीक बाद का है। इस वीडियो में ट्रॉफी जीतने के बाद हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) भावुक नजर आईं। जहां कप्तान हरमनप्रीत ने झूलन को गले लगाया, वहीं ड्रेसिंग रूम में मौजूद नीता अंबानी खुशी से झूम उठीं।
Also Read: IPL 2023 के शुरू होने से पहले RCB को लगा बड़ा झटका, टीम से अचानक बाहर हुआ ये धाकड बल्लेबाज।
Mumbai Indians ने ऐसे मनाया जीत का जश्न

बात करे पहले वीडियो की तो यह वीडियो मुम्बई इंडियंस (Mumbai Indians Celebration Video) की जीत के ठीक बाद का है। दरअसल 20वें ओवर की तीसरी गेंद पर जैसे ही नेट साइवर ब्रंट (Nat Sciver Brunt) ने विनिंग शॉट लगाया डग आउट में बैठे तमाम महिला खिलाड़ी खुशी से झूम उठीं। इस दौरान कप्तान हरमनप्रीत कौर भी अपने इमोशंस में काबू नही कर पाई और भावुक हो गईं। मुंबई इंडियंस के कप्तान हरमानप्रीत कौर की आंखों से खुशी के आंसू थामे नहीं थम रहे थे।
सोशल मीडिया पर उनका यह भावुक कर देने वाला वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इसके बाद टीम मेंटर और बॉलिंग कोच झूलन गोस्वामी के पास पहुंची और उनसे गले मिलने लगी। वहीं इस जीत के दूसरे वीडियो में टीम की मालकिन नीता अंबानी (Nita Ambani) भी ड्रेसिंग रूम में खुशी से झूमती हुई नजर आईं। आखिरी में पूरी टीम ने मिलकर साथ में इस खुशी का जश्न मनाया और साथ में तस्वीर खिंचवाई। वहीं, अब एमआई के इस सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Also Read: “भारत का 2019 वाले विश्व कप जैसा हाल हो सकता है,” जहीर खान ने टीम इंडिया को दी कड़ी चेतावनी।