Priyanka Chopra Calls RRR An Tamil Film: एसएस राजामौली (S.S Rajamauli) की फिल्म RRR ने देश-विदेश में सफलता के झंडे गाड़े हैं। जब लॉस एंजिल्स में फिल्म की स्क्रीनिंग हुई थी, तब प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भी इसमें शामिल हुई थीं। वहीं, प्रियंका ने हाल ही में डैक्स शेपर्ड (Dax Shepherd) के साथ आर्मचेयर एक्सपर्ट पॉडकास्ट में बताया था कि आखिर वे बॉलीवुड छोड़कर अमेरिका क्यों चली गईं। प्रियंका ने बताया था कि वे बॉलीवुड में होने वाली पॉलिटिक्स से परेशान थीं और उन्हें काम नहीं मिल रहा था।

वहीं, इस पॉडकास्ट के दौरान प्रियंका (Priyanka Chopra) ने एक ऐसी गलती भी कर दी, जिसे लेकर वे सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगीं। दरअसल जूनियर एनटीआर और राम चरण अभिनीत तेलुगु फिल्म आरआरआर को तमिल फिल्म बताकर बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जमकर ट्रोल हो रही है। दरअसल आरआरआर को बॉलीवुड फिल्म का टैग देने वाले शेपर्ड (Dax Shepherd Podcast) को सही करते हुए प्रियंका ने इसे तमिल फिल्म कह डाला।

See also  केकेआर ने अपने नए कप्तान का किया ऐलान, अय्यर की जगह अब नीतीश राणा संभालेंगे टीम की कमान।

सोशल मीडिया पर Priyanka Chopra जमकर हो रहीं है ट्रोल।

Priyanka Chopra Calls RRR An Tamil Film

27 मार्च को हुए इस पॉडकास्ट के दौरान प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने एक ऐसी गलती कर दी जिसे लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है. दरअसल, प्रियंका इंटरव्यूअर को करेक्ट कर रही थीं, जिन्होंने RRR को बॉलीवुड फिल्म बता दिया था। डैक्स ने बॉलीवुड की तारीफ करते हुए कहा था, ‘बॉलीवुड शानदार तरीके से विकसित हुआ है। आपके पास मेनस्ट्रीम बड़े एक्शन और लव स्टोरी है।’ डैक्स को सही करते हुए प्रियंका ने उन्हें टोकते हुए कहा, ‘ये एक तमिल फिल्म है।’

प्रियंका चोपड़ा का यह करना फैंस को बिल्कुल भी रास नहीं आ रहा है। सभी अभिनेत्री को सोशल मीडिया पर तरह-तरह के पाठ पढ़ा रहे हैं। कोई उन्हें सही कर रहा है, तो कोई अभिनेत्री पर सिनेमा को बांटने का आरोप लगा रहा है। प्रियंका द्वारा दी गई इस गलत जानकारी पर एक ट्विटर यूजर ने कहा- ये बताने से पहले वो रिसर्च कर सकती थीं और नहीं कुछ तो इस बस इंडियन फिल्म ही बता सकती थीं। एक ने तो यहां तक कह दिया कि उन्होंने सारा रिस्पेक्ट खो दिया।

See also  विराट कोहली ने जलने से बचाया था अजहर अली का घर, खुद पाकिस्तानी क्रिकेटर ने किया बड़ा खुलासा।

Also Read: सेल्स टैक्स नहीं चुकाना अनुष्का शर्मा को पड़ा भारी, हाई कोर्ट ने खारिज की एक्ट्रेस की सारी दलील।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *