Vivek Agnihotri On Priyanka Chopra: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी दमदार एक्टिंग का जलवा दिखाने वालीं सुपरस्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) किसी अलग पहचान की मोहताज नहीं हैं। लंबे समय से हिंदी सिनेमा (Indian Cinema) में प्रियंका की कोई भी फिल्म नहीं आई है। इस बीच प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से हॉलीवुड शिफ्ट होने को लेकर बड़ा खुलासा किया है और बताया है कि किस तरह के इंडस्ट्री के कुछ लोगों का नजरिया उनके खिलाफ था।

एक इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Actress) ने बताया कि बॉलीवुड में पॉलिटिक्स का शिकार हो रही थीं, साथ ही उन्हें कार्नर पर किया जा रहा था। पॉलिटिक्स से थक चुकीं प्रियंका ने हॉलीवुड में करियर बनाने का फैसला किया था। उनके इस बयान के बाद अब धीरे-धीरे बॉलीवुड सेलिब्रिटी उनके सपोर्ट में ट्वीट कर रहे हैं। प्रियंका के इस फैसले में बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत ने पूरा सपोर्ट किया है। अब इसी क्रम में बॉलीवुड के जाने माने निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने भी प्रियंका के इस फैसले का समर्थन किया है।
Also Read: शाहरुख खान ने खरीदी भारत की सबसे महंगी कार, गाड़ी की कीमत जानकर आपके भी उड़ जायेंगे होश।
Vivek Agnihotri ने Priyanka Chopra को किया सपोर्ट

हाल ही में, बॉलीवुड के जाने माने निर्देशक विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक आर्टिकल शेयर करते हुए लिखा, “जब बड़े-बड़े दबंग दबंगई करते हैं, तो कोई घुटने टेक देता है, कोई आत्मसमर्पण कर देता है, तो कोई हार मान कर चला जाता है, यही नहीं, कोई अपनी जान भी गंवा देता है। दबंगों के इस ‘इंपॉसिबल टू डिफिट’ गिरोह के खिलाफ, बहुत कम लोग इन्हें छोड़कर अपना एक अलग यूनिवर्स बनाते हैं। ये हैं रियल लाइफ स्टार।”
आपको बता दें कि इससे पहले प्रियंका चोपड़ा के सपोर्ट में बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने लिखा था, “प्रियंका का बॉलीवुड के बारे में ये कहना है। लोगों ने उनके साथ गैंग अप किया, उन्हें परेशान किया और उन्हें इंडस्ट्री से बाहर निकाल दिया, एक टैलेंटेड और स्व-निर्मित महिला को भारत छोड़ने के लिए मजबूर किया गया। सभी जानते हैं कि करण जौहर ने उन्हें बैन कर दिया था। यह काम बस उन्हीं का हो सकता है।”